डेंगू ने किया निगम को बेचैन

डेंगू के बढ़ते मामलों ने पूर्वी नगर निगम को बेचैन कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:40 PM (IST)
डेंगू ने किया निगम को बेचैन
डेंगू ने किया निगम को बेचैन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : डेंगू के बढ़ते मामलों ने पूर्वी नगर निगम को बेचैन कर दिया है। निगमायुक्त विकास आनंद के बाद अब महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की। बैठक में स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोमशेखर, अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय हांडा, उप-स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय कुमार, डा. संतोष तोमर और डा. माधुरी पंत मौजूद रहीं।

महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने पूर्वी दिल्ली में डेंगू के बढ़ रहे मामलों पर चिता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता को स्वास्थ्यप्रद माहौल उपलब्ध करवाना निगम का प्राथमिक दायित्व है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों को नियंत्रित करने के लिए सभी को मिलकर हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता है। जिस तरह से हम लोगों ने कोरोना से जंग लड़ी है, उसी तरह अब इससे लड़ना है। मच्छरों की उत्पत्ति नियंत्रित करने के लिए संसाधनों और जन-शक्ति को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। महापौर ने क्षेत्र की नालियों और जमा पानी में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के लिए शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन को तीन-तीन जेटिग मशीन को देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की आवश्यकता है। क्षेत्र में लगातार फागिग हो रही है, लेकिन फिर भी डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके कारणों का पता लगाने की जरूरत है। स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि ठोस कार्ययोजना और सामूहिक प्रयासों से ही इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यावरण प्रबंधन तथा उद्यान विभाग के साथ तालमेल रखें, जिससे यदि क्षेत्र में कहीं पानी का जमाव हो तो उसका पता करके दवा का छिड़काव और फागिग करवाई जा सके। पंवार ने कहा कि नाला बेलदारों को कुछ समय के लिए इस कार्य में लगाया गया है। उन्हें विभाग द्वारा उपयुक्त प्िरशक्षण भी दिया जाए। निगरानी के लिए आशा वर्करों की भी सहायता ली जा सकती है। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ने किया अस्पताल का दौरा फोटो फाइल नंबर : 22 ईएनडी 06 स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने स्वामी दयानंद अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य निदेशक (अस्पताल प्रशासन) डा. मुकेश कुमार के साथ अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. रजनी खेडवाल के साथ वह डेंगू के वार्ड में पहुंचे। यहां मरीजों से बातचीत की। डा. रजनी खेडवाल ने बताया कि अस्पताल की क्षमता करीब 370 बेड की है। इसमें लगभग 150 बेड गाइनी विभाग के लिए हैं। यहां डेंगू के लिए 40 बेड आरक्षित किए थे। इसे बढ़ाकर अब 100 कर दिया गया है। फिलहाल 95 मरीज भर्ती हैं। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हमें डेंगू के बेड बढ़ाने होंगे। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। उनकी मौजूदगी में ही 40 और बेड यहां बढ़ा दिए गए। इस तरह से अब कुल 140 बेड हो गए हैं। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यहां मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए खास ख्याल रखना होगा। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और प्लेटलेट्स की मशीन का निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्था पर संतोष जताया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमओ डा. ग्लैडबिन त्यागी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी