जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर रोक लगाने की मांग

उपचार या किसी सकारात्मक कार्य के लिए जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर रोक लगाने की मांग दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई है। पीपल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केंद्र सरकार भारतीय पशु कल्याण बोर्ड सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालन विभाग को नोटिस कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:45 PM (IST)
जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर रोक लगाने की मांग
जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर रोक लगाने की मांग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर रोक लगाने की मांग दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई है। पीपल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केंद्र सरकार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, सभी राज्यों के पशुपालन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

पेटा की ओर से दायर याचिका के अनुसार, महामारी फैलने की दशा में जानवरों को केमिकल देकर उन्हें मार दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें जिदा ही गाड़ दिया जाता है। यही नहीं, गर्म लोहे की सलाखों से दागना और बंध्याकरण जैसे अमानवीय व्यवहार भी उनके साथ हो रहे हैं, इन सब पर रोक लगनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी