केबीसी में पूछा केजरीवाल की आवाज की क्लिप से अभियान के बारे में

सीएम अरविद केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट के 9वें सप्ताह में दिल्ली निवासियों से इस रविवार अभियान में शामिल होने की अपील की है। यह अभियान का दूसरा अंतिम सप्ताह है और दिल्ली सरकार के अभियान के कारण इस साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से संबंधित कोई भी मौत नहीं हुई है। डेंगू से लड़ने के दिल्ली मॉडल की देश भर में सराहना हो रही है और हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल की आवाज की क्लिप चलाकर प्रतियोगी से अभियान के बारे में सवाल पूछा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:14 PM (IST)
केबीसी में पूछा केजरीवाल की आवाज 
की क्लिप से अभियान के बारे में
केबीसी में पूछा केजरीवाल की आवाज की क्लिप से अभियान के बारे में

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : सीएम अरविद केजरीवाल ने डेंगू विरोधी अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट के 9वें सप्ताह में दिल्लीवासियों से रविवार को इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। दिल्ली सरकार के इस अभियान की चर्चा लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी हुई। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल की आवाज की क्लिप चलाकर प्रतियोगी से अभियान के बारे में सवाल पूछा था।

अमिताभ बच्चन ने पूछा कि इस ऑडियो क्लिप में किस बीमारी की रोकथाम की बात की गई थी? बाद में उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पिछले साल इस अभियान की शुरुआत की।

पिछले सप्ताह अभियान को गायक शंकर महादेवन का समर्थन मिला था जिन्होंने दिल्लीवासियों को डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घर में जमा पानी को बदलने व तेल आदि डालकर मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए प्रोत्साहित किया था।

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोकना होगा और डेंगू से अपने परिवार और दिल्ली की सुरक्षा करनी होगी। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से संबंधित कोई भी मौत नहीं हुई है। इसका श्रेय दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान को देते हुए ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों ने यह कर दिखाया है। इस साल डेंगू के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में डेंगू के मामलों में भी भारी कमी आई है। मुख्यमंत्री के अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट को दिल्ली निवासियों के सहयोग से सफल बनाया गया है।

डेंगू हेल्पलाइन : इस वर्ष दिल्ली सरकार ने लोगों की सहायता के लिए डेंगू हेल्पलाइन 01123300012 और वाट्सएप हेल्पलाइन- 8595920530 शुरू की है।

chat bot
आपका साथी