अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके मूल देश भेजने की हो रही कार्रवाई : संतोष

जागरण संवाददाता पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे अफ्री

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:53 PM (IST)
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके मूल देश भेजने की हो रही कार्रवाई : संतोष
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके मूल देश भेजने की हो रही कार्रवाई : संतोष

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी देशों के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपितों में से एक महिला व एक पुरुष नाइजीरियाई तथा एक अन्य पुरुष सूडान का है। सूडान के नागरिक के क्षेत्र में अवैध रूप से होने का यह पहला मामला है। पुलिस ने तीनों आरोपितो को उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि अफ्रीकी देशों से अधिक पैसा कमाने की चाह में बड़ी संख्या में वहां के लोग भारत आते हैं। दिल्ली में उत्तम नगर इलाके में इनकी काफी तादाद है। इनमें ऐसे लोग भी हैं जिनके पास दस्तावेज के नाम पर या तो फर्जी वीजा होता है या फिर ऐसा वीजा होता है जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी होती है। ऐसे कई लोगों की नशीले पदार्थ की तस्करी के मामलों में संलिप्तता की बात भी सामने आई है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई का रही है। जनवरी महीने में इलाके में अवैध रूप से रह रहे 20 विदेशी नागरिकों को पुलिस उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

इस क्रम में 19 जनवरी को उत्तम नगर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी तीनों आरोपितों के बारे में पुलिस को पता चला। जब पुलिसकर्मियों ने इनसे दस्तावेज दिखाने को कहा कि तो ये दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। इनकी पहचान नाइजीरिया के नागरिक इकेचोकु, फवाज व ओगेचुकू के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी