जलभराव की समस्या का हो निस्तारण : भूपेंद्र गुप्ता

पालम फ्लाईओवर के नीचे बारिश के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां पर दो फुट तक जलजमाव होता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार ई-रिक्शा पलटने की घटना भी हो गई है। ऐसे में हम चाहते हैं कि इस समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द हो। यहां के ड्रेन की सफाई की जाए। इसमें अन्य विभागों को निगम की जरूरत होगी तो हम जरूर सहयोग करेंगे। हम चाहते हैं वर्षों से आ रही समस्या का समाधान हो। यह बात निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:09 PM (IST)
जलभराव की समस्या का हो निस्तारण : भूपेंद्र गुप्ता
जलभराव की समस्या का हो निस्तारण : भूपेंद्र गुप्ता

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : पालम फ्लाईओवर के नीचे बारिश के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां पर दो फुट तक जलजमाव होता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार ई-रिक्शा पलटने की घटना भी हो गई है। ऐसे में हम चाहते हैं कि इस समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द हो। यहां के ड्रेन की सफाई की जाए। इसमें अन्य विभागों को निगम की जरूरत होगी तो हम जरूर सहयोग करेंगे। हम चाहते हैं वर्षों से आ रही समस्या का समाधान हो। ये बातें निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा राजनगर पार्ट-2 इलाके में कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। ऐसे में कंटेनमेंट जोन से कूड़ा लाने के लिए एक अलग टीम बना दी गई है। निगम कर्मचारी पीपीई किट पहनकर घर-घर जाते हैं और कूड़ा ला रहे हैं और उसका अलग ही निस्तारण कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में लोगों के पास संबंधित अधिकारियों के नंबर भी दिए गए हैं, जिससे कि अगर किसी को परेशानी है तो वे अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। इसके अलावा वार्ड के अन्य हिस्सों में साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए गए हैं। आटो टिपर हर कालोनी में जाती है और घर से कूड़ा उठाया जाता है। इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों पर दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। अभी के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का लोग जरूर पालन करें।

chat bot
आपका साथी