पूर्व मुख्य न्यायाधीश के घर लूट मामले में छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दलीप कपूर के घर ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:47 PM (IST)
पूर्व मुख्य न्यायाधीश के घर 
लूट मामले में छह गिरफ्तार
पूर्व मुख्य न्यायाधीश के घर लूट मामले में छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दलीप कपूर के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात को घरेलू सहायक संदीप ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिले के मकड़िया गांव के रहने वाले संदीप, दिनेश, धीरेंद्र राय, उपेंद्र राय, दीपक और बिहार के जमुई जिले के सिमरिया गांव के रहने वाले राम स्वरूप के रूप में हुई है। संदीप और दिनेश सगे भाई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश झारखंड स्थित अपने गांव भाग गए थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां जाकर इन्हें गिरफ्तार किया है।

डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ कर लूटे गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश दलीप कपूर की वर्ष 2000 में ब्रेन हेमरेज के चलते मौत हो गई थी। उनका परिवार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। परिवार में पत्नी रीबा कपूर (78) व बेटी शीबू कपूर (45) हैं। 17 सितंबर को रात 11 बजे घरेलू सहायक संदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया और फिर घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान अपने कमरे से बाहर आई उनकी बेटी शीबू के सिर पर बदमाशों ने रॉड से कई वार कर दिए थे। बदमाश अलमारी में रखी नकदी, ज्वेलरी और अन्य सामान लेकर घर के बाहर खड़ी पीड़ित परिवार की गाड़ी से फरार हो गए थे।

chat bot
आपका साथी