पुलिस मुख्यालय पर आयुक्त ने फहराया तिरंगा

74 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त एस.एन श्रीवास्तव ने जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्ययालय पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों को उन्होंने बधाई दी। इसके साथ ही कहा लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को बधाई दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के दौरान लोगों की सेवा करते हुए दिल्ली पुलिस के मानवीय चेहरे को समाज के सभी वर्गों से सराहना मिली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:46 PM (IST)
पुलिस मुख्यालय पर आयुक्त ने फहराया तिरंगा
पुलिस मुख्यालय पर आयुक्त ने फहराया तिरंगा

फोटो- डेल-515

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

74वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों को उन्होंने बधाई दी। इसके साथ ही कहा लाल किला पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को बधाई दी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के दौरान लोगों की सेवा करते हुए दिल्ली पुलिस के मानवीय चेहरे को समाज के सभी वर्गो से सराहना मिली और उन्होंने 'दिल की पुलिस' का तमगा अर्जित किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस के उन कोरोना योद्धाओं को भी याद किया जिन्होंने इस महामारी से लड़ते हुए अपनी जान की बाजी लगाई। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में बलिदान हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के हितों की रक्षा की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी पदक विजेताओं को भी बधाई दी।

chat bot
आपका साथी