घट बढ़ रही है दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या

पिछले 10 दिनों से दिल्ली में कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन की संख्या घट बढ़ रही है। किसी दिन संख्या बढ़ जाती है तो किसी दिन कम हो जाती है। हालांकि ये आंकड़ा 27 सौ के ऊपर ही चल रहा है। बुधवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2724 थी जो बृहस्पतिवार को 2766 हो गई है। इससे पहले 19 अक्टूबर को संख्या 27

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:57 PM (IST)
घट बढ़ रही है दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या
घट बढ़ रही है दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली :

पिछले 10 दिनों से दिल्ली में कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन की संख्या घट बढ़ रही है। किसी दिन संख्या बढ़ जाती है तो किसी दिन कम हो जाती है। हालांकि यह आंकड़ा 2700 के ऊपर ही चल रहा है। बुधवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2724 थी, जो बृहस्पतिवार को 2766 हो गई है। इससे पहले 19 अक्टूबर को संख्या 2782 थी और 20 अक्टूबर को संख्या 2716 हो गई थी। इससे सात दिन पहले 14 अक्टूबर को इनकी संख्या 2748 थी। 12 अक्टूबर को 2726 संख्या रही थी।

इसलिए घट बढ़ रहे हैं कंटेनमेंट जोन

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि हम लोग माइक्रो स्तर पर दिल्ली की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। अधिक से अधिक कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के आदेश हैं। जैसे ही किसी मोहल्ले या इलाके में मरीज सामने आते हैं तो कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है। कंटेनमेंट जोन 14 दिन में हटा दिए जाते हैं। राजस्व विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट की बात करें तो दिल्ली में अब 2766 कंटेनमेंट जोन हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिमी जिले में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 502 पहुंच गई है। वहीं, अब तक दिल्ली के सभी 11 जिलों में 6007 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इसमें से 3241 को डी-कंटेन यानी कोरोना मुक्त कर दिया गया है।

जिला और सक्रिय कंटेनमेंट

जोन की संख्या

उत्तरी-143

नई दिल्ली-238

उत्तर-पश्चिमी-243

दक्षिण-पश्चिमी-502

पश्चिमी-311

दक्षिण-पूर्वी-150

दक्षिण- 476

शाहदरा-194

पूर्वी-144

उत्तर-पूर्वी-82

मध्य-283

chat bot
आपका साथी