निगम बोध घाट को निगम ने दिया नोटिस

कोरोना से होने वाली मौत के शवों का अंतिम संस्कार करने को लेकर उत्तरी निगम ने निगम बोध घाट संचालन समिति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनका अनुबंध निगम के साथ निरस्त कर दिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM (IST)
निगम बोध घाट को निगम ने दिया नोटिस
निगम बोध घाट को निगम ने दिया नोटिस

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

कोरोना से होने वाली मौत के शवों का अंतिम संस्कार करने को लेकर उत्तरी निगम ने निगम बोध घाट संचालन समिति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनका अनुबंध निगम के साथ निरस्त कर दिया जाए। नोटिस में निगम ने संचालन समिति पर कोरोना के शवों का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करने के संबंध में यह नोटिस जारी किया गया था। निगम के नोटिस का जवाब देते हुए निगम बोध घाट संचालन समिति बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल ने कहा कि वह यहां पर 2011 से घाट की देखरेख और उसके जीर्णोद्धार का कार्य कर रही है। कोरोना के समय में भी वह सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है। 14 मार्च से 29 मई तक कोरोना से हुई मौतों के बाद 425 शवों को सीएनजी के द्वारा दाह संस्कार कराया है। इसके अलावा 27 से 29 मई के बीच निगम के नए आदेश के तहत लकड़ी के द्वारा कोरोना से मृत 42 शवों का अंतिम संस्कार कराया है और इस दौरान समिति ने कोई लापरवाही नहीं की। समिति ने यह भी कहा है कि अगर, निगम उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है तो जो आदेश निगम देगा वह उसका पालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पंजाबी बाग श्मशान घाट संचालन समिति को भी दक्षिणी निगम ने इस तरह का नोटिस दिया था। निगम के निर्देशानुसार दिल्ली में चार श्मशान घाटों पर कोरोना से मृत लोगों के अंतिम संस्कार की अनुमति है। इसमें निगम बोध घाट के साथ ही पंजाबी बाग, कड़कड़डूमा श्मशान घाट और पीके रोड श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी