मंडावली बना बड़ा हॉटस्पॉट

पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडावली इलाके का है। जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली अनलॉक-1 में कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है। पूर्वी दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:15 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:15 AM (IST)
मंडावली बना बड़ा हॉटस्पॉट
मंडावली बना बड़ा हॉटस्पॉट

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : अनलॉक-1 में कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है। पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडावली इलाके का है। इलाके की तीन गलियों में 30 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद तीनों गलियों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने गलियों पर बैरिकेड लगा दिए हैं, यहां रहने वाले लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। कुछ संक्रमितों को अस्पताल तो कुछ को घर में क्वारंटाइन किया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। रोजमर्रा की जरूरत का समान प्रशासन मुहैया करवाएगा।

प्रशासन के अनुसार मंडावली ही एक ऐसा इलाका है जहां पर तीन गलियों को एक साथ सील किया गया है, लांबा साइकिल के सामने मंडावली की सी ब्लॉक की गली नंबर-1, 2 और तीन हैं। यहां कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद यहां के लोगों की स्क्रीनिग करवाई गई तो 30 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन की मानें तो शनिवार को मंडावली की कुछ गलियां और सील हो सकती है, यहां कोरोना सामुदायिक रूप से फैलना शुरू हो गया है। प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम को सील गलियों में सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है कि वह नियमित रूप से यहां के लोगों की स्क्रीनिग करें। लोगों से भी अपील की गई है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, स्वास्थ्य विभाग ने जो दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं उनका पालन करें।

chat bot
आपका साथी