पर्यावरण की रक्षा में सभी का योगदान महत्वपूर्ण : उपराज्यपाल

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को आम का पौधा लगाकर इस वर्ष के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली वासियों को राजधानी के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधारोपण के इस वर्ष के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय समर्थन और भागीदारी का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में हम सभी का योगदान भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:47 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा में सभी का योगदान महत्वपूर्ण : उपराज्यपाल
पर्यावरण की रक्षा में सभी का योगदान महत्वपूर्ण : उपराज्यपाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को आम का पौधा लगाकर इस वर्ष के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्लीवासियों को राजधानी के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए इस वर्ष पौधारोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय समर्थन और भागीदारी का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में हम सभी का योगदान भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। मालूम हो कि दिल्ली में 30 लाख से अधिक पेड़-पौधे लगाने लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा 10 लाख पौधारोपण भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के तहत देशी, फलदार प्रजातियों, जडी़-बूटियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। रोपे जाने के पश्चात उसकी देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित की जाए। उपराज्यपाल ने बताया कि पेड़-पौधे पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। वे हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं, वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं, मिट्टी संरक्षित करते हैं, वन्य-जीवन में सहायक होते हैं एवं हमारे पर्यावरण को जीवंत भी रखते हैं।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने एक बार फिर सभी स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गो, आरडब्ल्यूए, गैर सरकारी संगठनों और समाज के सभी वर्गो से अपील की कि सभी आगे आएं तथा वन विभाग की नर्सरियों से नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर दिल्ली को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए पौधे लगाकर उनका पोषण भी करें।

chat bot
आपका साथी