जन आंदोलन से साकार हुआ स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प: गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्र में देश का पहला 360 डिग्री का ऑडियो-विजुअल थिएटर बनाया गया है। यह पुराना कस्तूरबा आवास था जिसका आधुनिकीकरण किया गया है। इसमें एक लघु फिल्म दिखाई जाती है। जिसमें अफ्रीका से भारत तक बापू के सफर के साथ पीएम मोदी के स्वच्छाग्रह के अभियान को दिखाया गया है कि कैसे एक अभियान ने व्यापक स्तर पर सुदूर गांवों में लोगों की खुले में शौच करने की आदत को बदल दिया। इसके दूसरे भाग एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन पर एक तरफ जहां बापू के सत्याग्रह की पूरी जानकारी दिखाई गई तो दूसरी तरफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:17 PM (IST)
जन आंदोलन से साकार हुआ स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प: गजेंद्र सिंह शेखावत
जन आंदोलन से साकार हुआ स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प: गजेंद्र सिंह शेखावत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

रविवार को राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का पीएम मोदी का संकल्प जनआंदोलन के कारण साकार हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक भारत में 55 फीसद लोगों के पास शौचालय की सुविधा नहीं थी। पीएम के ऐलान के बाद यह जनआंदोलन बना।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस जनआंदोलन को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस केंद्र को बनाने का पीएम ने सुझाव दिया था। इस अभियान के तहत देशभर में 55 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराया गया। अब सौ फीसद घरों में शौचालय है। अभियान से महिलाओं को बनाया सशक्त

केंद्र के माध्यम से स्वच्छाग्रह के तहत उस मिथक को तोड़ने का प्रयास किया गया कि महिलाएं मिस्त्री का काम नहीं कर सकती हैं। आकृति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रानी मिस्त्रियों को दर्शाया गया है, जो शौचालय का निर्माण करती हैं। इसकी शुरुआत झारखंड से हुई थी। पुराना कस्तूरबा आवास बना पहला आधुनिक थियेटर

केंद्र में देश का पहला 360 डिग्री का ऑडियो-विजुअल थियेटर बनाया गया है। यह पुराना कस्तूरबा आवास था, जिसका आधुनिकीकरण किया गया है। इसमें एक लघु फिल्म दिखाई जाती है। जिसमें अफ्रीका से भारत तक बापू के सफर के साथ पीएम मोदी के स्वच्छाग्रह के अभियान को दिखाया गया है कि कैसे एक अभियान ने व्यापक स्तर पर सुदूर गांवों में लोगों की खुले में शौच करने की आदत को बदल दिया। इसके दूसरे भाग में एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन पर एक तरफ जहां बापू के सत्याग्रह की पूरी जानकारी दिखाई गई है, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की कहानी पेश की गई है।

टाइम जोन में दिखेगा पूरा अभियान

केंद्र में एक डिजिटल टाइम जोन भी बनाया गया है। जिसमें 15 अगस्त 2014 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2019 तक संपन्न हुए अभियान की पूरी जानकारी दी गई है। स्क्रीन पर क्लिक करते ही अभियान के संबंध में पूरी जानकारी ले सकते हैं। क्विज और स्वच्छता रोबोट

केंद्र के अंदर स्वच्छता रोबोट भी लोगों को आकर्षित करता है। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान से जुड़ी जानकारियों का एक डिजिटल क्विज भी है। स्वच्छाग्रही बनने पर मिलेगा शपथ-पत्र

केंद्र के अंदर डिजिटल रूप में स्वच्छाग्रही बनने का भी अवसर मिलेगा। डिजिटल स्क्रीन के सामने खड़े होकर शपथ पत्र पर डिजिटल हस्ताक्षर करने पर आपकी एक तस्वीर खींच जाएगी जिसे आप केंद्र से बाहर निकलने के दौरान निकास द्वार पर इस शपथ पत्र को आप ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी