अ‌र्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : आस्था के महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:52 PM (IST)
अ‌र्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
अ‌र्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : आस्था के महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। घाटों पर लाखों की संख्या में पहुंचे व्रतियों ने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरी दिल्ली छठ मैया की भक्ति में डूबी नजर आई।

कुदेसिया व आइटीओ घाट की छटा देखते ही बन रही थी। हर किसी के चेहरे छठ मैया के प्रति गहरी आस्था व विश्वास का भाव झलक रहा था। दोपहर से ही छठ घाटों पर व्रती व श्रद्धालु पहुंचने लगे। कुछ लोग समूह के साथ ट्रकों से पहुंच रहे थे तो कुछ लोग ऑटो व अन्य वाहनों से। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अपने सिर पर पूजन सामग्री से भरा दउरा उठाए हुए पैदल ही घाट तक पहुंचे।

घर से घाट तक जाने के दौरान रास्ते में महिलाएं छठ मैया के गीत गा रही थीं। घाटों पर भी छठ के गीत गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखा। घाट पर पहुंचीं महिलाएं शाम के पूर्व से ही सूप में पूजन सामग्री लेकर सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी हो गई थीं। काफी देर तक व्रती महिलाओं ने यमुना के पानी में खड़े होकर छठ मैया का स्मरण किया। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर नवविवाहित महिलाओं ने संतान प्राप्ति व परिवार की सुख-शांति की मनोकामना की। वहीं, अन्य व्रतियों ने परिवार के साथ देश-समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिलाएं सिंदूर से लंबी मांग भरी हुई थीं। पूजा-अर्चना के बाद कुछ महिलाओं ने घाट पर रुककर ही कोसी भरा। वहीं, कुछ महिलाओं ने अपने घरों का रूख किया। घाटों पर भीड़ के कारण आसपास देर शाम तक वाहन खिसक-खिसक कर चलते रहे। घाट पर दंडवत कर पहुंचे श्रद्धालु

जिन लोगों की मनोकामना पूरी हुई थी, वे आस्था के पायदान पर चढ़कर दंडवत होकर ही घाट पर पहुंचे। इस दौरान रास्तेभर व घाट पर मौजूद वालंटियर व नागरिक सुरक्षा कर्मियों ने उनके लिए जगह बनवाई। इस दौरान परिवार के लोग भी रास्ते की सफाई कर रहे थे। घाट पर दंडवत कर पहुंचीं श्रद्धालु सरिता ने बताया कि पिछली बार छठ मैया से संतान प्राप्ति की मनोकामना की थी, जिसके बाद दंडवत होकर घाट तक पहुंची हूं। हर तरफ दिखा भक्ति का माहौल

छठ घाट पर हर तरफ भक्ति का माहौल दिखा। जहां तक नजर जा रही थी, आस्था से ओत-प्रोत लोग थे। कोई मंडलियां बनाकर छठ मैया के गीत गा रहा था तो कोई घाट किनारे विधि-विधान से पूजन कर रहा था। शादी के बाद पहली बार छठ पूजा कर रही महिलाओं में आस्था के साथ उत्साह देखने लायक था। वहीं, पत्नियों का साथ देते हुए पुरुषों ने भी निर्जला व्रत रखकर छठ म या की आराधना की।

-------------

बॉक्स

घाटों पर खूब चला सेल्फी का दौर

छठ घाटों पर परिवार सहित खुद को कैमरे में कैद करने की बेताबी हर किसी में दिखी। इस दौरान लोगों ने अपने परिवार के साथ खूब सेल्फी ली। कई युवा फोटो खींचने के साथ ही उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे थे। देर रात चला सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर

सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं के रुकने के लिए टेट आदि की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों ने समां बांधा। बीच-बीच में मनमोहक झांकियों का दौर चलता रहा।

chat bot
आपका साथी