दिल्ली के लोगों को झटका

राजधानी में न केवल मकान खरीदना महंगा हो गया बल्कि अब इसे बनाना भी महंगा होगा। क्योंकि दिल्ली में मकान बनाने से पूर्व नक्शा पास कराने के लिए तय शुल्क दोगुना हो गया है।

By Edited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:12 PM (IST)
दिल्ली के लोगों को झटका
दिल्ली के लोगों को झटका

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी में न केवल मकान खरीदना महंगा हो गया है बल्कि अब इसे बनाना भी महंगा होगा। क्योंकि, दिल्ली में मकान बनाने से पूर्व नक्शा पास कराने के लिए तय शुल्क दोगुना हो गया है। वर्ष 2007-08 मास्टर प्लान 2021 में हुए संशोधन के बाद रिहायशी संपत्तियों के लिए फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) 350 तक विभिन्न श्रेणियों में किया गया था। इसके बाद लगातार बढ़ते सर्किल रेट के बाद डीडीए ने करीब दो वर्ष पहले यह शुल्क दोगुना करने का निर्णय लिया था। लेकिन, कई दबावों के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका था। आखिरकार दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 28 जून को आदेश निकालकर इस शुल्क में वृद्धि के आदेश दे दिए। जिसे दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने लागू कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी