बुकिग की राशि लौटाएगा निगम

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली लॉकडाउन की अवधि में जिन लोगों ने शादी ब्याह व अन्य समारोह के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:19 PM (IST)
बुकिग की राशि लौटाएगा निगम
बुकिग की राशि लौटाएगा निगम

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

लॉकडाउन की अवधि में जिन लोगों ने शादी ब्याह व अन्य समारोह के लिए सामुदायिक भवनों की बुकिग की थी लेकिन वह लॉकडाउन की वजह से समारोह नहीं कर पाए थे, उन्हें पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने राहत दी है।

पूर्वी निगम द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है । यह सुविधा 18 अप्रैल 2020 से 31 मई 2020 तक की बुकिग के लिए दी गई है। स्थायी समिति चेयरमैन संदीप कपूर कहते हैं कि लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोग समारोह नहीं कर पाए थे। बहुत से लोगों ने समारोह ही निरस्त कर दिया था। इस वजह से लोग बार-बार शिकायत कर रहे थे। इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों से बात की गई और यह तय किया गया कि जिनके कार्यक्रम नहीं हो पाए हैं उन्हें राशि लौटाई जाएगी। जिन्हें आगे कार्यक्रम करना है वह इसी राशि से बुकिग कर सकते हैं।

यह आदेश सामुदायिक सेवाएं विभाग के उपनिदेशक द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि दोनों जोन के सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को भेज दिया गया है। जिससे कि पीड़ितों की शिकायतों का निपटारा तेजी से किया जा सके। यहां यह गौरतलब है पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी व दक्षिणी जोन में 70 से अधिक सामुदायिक भवन हैं। शादी ब्याह का समय होने की वजह से अधिकतर सामुदायिक भवन बुक किए गए थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोगों ने शादी निरस्त कर दी थी। लेकिन निगम द्वारा उनकी बुकिग निरस्त नहीं की गई थी। जिससे उनकी राशि फंसी हुई थी। निगम के नेताओं से लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। निगम के नेताओं ने इन मामलों की जानकारी निगम आयुक्त डॉ. दिलराज कौर को भी दी थी। इसके बाद इस संबंध में फैसला लिया गया है।

chat bot
आपका साथी