भ्रष्टाचार में डूबी हुई है आप व कांग्रेस: भाजपा

भाजपा प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पार्टियों की हकीकत सामने आ गई है। लोग देश के विकास व सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2014 की तरह इस बार भी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 06:39 AM (IST)
भ्रष्टाचार में डूबी हुई है आप व कांग्रेस: भाजपा
भ्रष्टाचार में डूबी हुई है आप व कांग्रेस: भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

भाजपा प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों पार्टियों की हकीकत सामने आ गई है। लोग देश के विकास व सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। सभी प्रत्याशी प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2014 की तरह इस बार भी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी 2014 में भारत की आस थे और अब विश्वास बन गए हैं। इस बार मलाई खाने वालों और देश की भलाई करने वालों के बीच लड़ाई है। भाजपा देश हित में फैसला लेती है, जबकि अन्य पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। दिल्ली में झूठ का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। आप की सरकार लोगों को पूर्ण राज्य के नाम पर गुमराह कर रही है। यदि अपने कार्यकाल में अरविद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के हित में काम किया होता तो आज पूर्ण राज्य का नाटक नहीं रचना पड़ता।

केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही आप भी झूठ व भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। जातिवाद, नक्सलवाद, आंतकवाद, माओवाद यह सभी समस्याएं 2022 तक खत्म करने का भाजपा का लक्ष्य है।

नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है और वो झूठ बोलकर देश के विकास को अवरुद्ध करने की साजिश रच रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दो साल पहले 26 अप्रैल को दिल्लीवासियों ने झूठ बोलने वालों को सबक सिखाते हुए भाजपा को नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दिलाई थी।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी गौतम गंभीर ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करने वाले केजरीवाल साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर सके, सिर्फ आरोप लगाकर भागते रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा विकास की राजनीति करती है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि हर तरफ जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का डंका विश्व में हर तरफ बज रहा है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, कुलजीत चहल व रविद्र गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी