दिल्ली की बदहाली के लिए ठहराया केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार को उसकी नाकामियों पर घेरने के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jan 2018 10:07 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jan 2018 10:07 PM (IST)
दिल्ली की बदहाली के लिए ठहराया केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार
दिल्ली की बदहाली के लिए ठहराया केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

दिल्ली सरकार को उसकी नाकामियों पर घेरने के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन इसकी रूपरेखा तैयार की गई है जिस पर मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। दूसरे दिन की बैठक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद कंवेंशन सेटर में होगी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

बैठक में दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी से दिल्ली की जनता परेशान है। दिल्ली में विकास कार्य ठप हैं और जन समस्याओं को हल करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इसमें सीलिंग, प्रदूषण की समस्या, ठंड में बेघर लोगों की मौत के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। बिजली पर कर्मचारी पेंशन उपकर लगाने, पानी की दरों में वृद्धि करने, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के लिए सरकार की आलोचना की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को भी धोखा दिया है। उन्होंने जहां झुग्गी वहीं मकान बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी झुग्गी वाले को मकान नहीं मिला है।

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की बदहाली के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। नेताओं ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में बसों की संख्या लगातार कम हो रही है। मेट्रो तीसरे चरण के काम में देरी हो रही है। सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये की वजह से मेट्रो चौथे चरण का काम भी शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि गरीबों, विधवाओं व दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रही है।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सासद रमेश बिधूड़ी, उदित राज, प्रवेश वर्मा व मीनाक्षी लेखी, पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, अरविंदर सिंह लवली, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी