महिला उत्पीड़न के आरोपित नेताओं पर कार्रवाई करे आप: आदेश गुप्ता

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर महिला उत्पीड़न के आरोपित नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आप के कई नेताओं पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र के आप प्रभारी मुकेश टोकस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:42 PM (IST)
महिला उत्पीड़न के आरोपित नेताओं पर कार्रवाई करे आप: आदेश गुप्ता
महिला उत्पीड़न के आरोपित नेताओं पर कार्रवाई करे आप: आदेश गुप्ता

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर महिला उत्पीड़न के आरोपित नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि आप के कई नेताओं पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र के आप प्रभारी मुकेश टोकस को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। उनपर एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है। आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल एक तरफ महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं तो दूसरी ओर उनके पार्टी के नेता ही दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में आरोपित हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आप के कई नेताओं व विधायकों पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगते रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इन पर चुप्पी साधे हुए हैं। यह सरकार महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति तो करती है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। दिल्ली की जनता ने इस सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए चुना है। यदि इसके नेता महिलाओं के साथ अपराध कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोकस को आप से निष्कासित करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी