बिहार में कृषि के बाद उद्योग का दूसरा सबसे बड़ा स्थान : विपिन कुमार

-अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार मंडप का भी हुआ उद्घाटन -झारखंड मंडप में आदिवासी नृत्य पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:11 PM (IST)
बिहार में कृषि के बाद उद्योग का दूसरा सबसे बड़ा स्थान : विपिन कुमार
बिहार में कृषि के बाद उद्योग का दूसरा सबसे बड़ा स्थान : विपिन कुमार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

बिहार सरकार के स्थानीय आयुक्त विपिन कुमार ने कहा है कि बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि के बाद उद्योग का दूसरा सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 30 करोड़ की स्वीकृति दी गई है एवं इसकी मदद से हस्तशिल्पियों के स्वयंसहायता समूहों का गठन किया गया है। इनमें से पाच कलाकारों को व्यापार मेले में अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिला है।

कुमार ने यह बात बुधवार को प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार मंडप के उद्घाटन के बाद वहा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। इस मौके पर उनके साथ उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह एवं उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार मंडप को तैयार करने के क्रम में अग्रभाग में स्वयंसहायता समूहों द्वारा बिहार की मधुबनी एवं मंजूषा पेंटिंग का उपयोग किया गया है। बिहार के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त देवेंद्र झा एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त सरोज झा द्वारा मधुबनी पेंटिंग से तैयार 32 पैनलों का प्रयोग किया गया है, जिसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। मंडप के मुख्य द्वार व बाहरी हिस्से में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित मनमोहक झलकिया व डिजाइन आगंतुकों को बिहार मंडप का भ्रमण के लिए मजबूर कर देंगे।

------------

झारखंड मंडप में मिला आदिवासी कलाकारों को मौका

उद्घाटन के बाद झारखंड मंडप में राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठी ने बताया कि पहली बार इस मंडप में छोटे- छोटे आदिवासी कलाकारों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर दिया गया है। मंडप में राज्य की प्रगति की झलक भी दर्शाई गई है। आदिवासी कलाकारों का नृत्य भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी