पूर्व महापौर अवतार सिंह कोरोना संक्रमित

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:11 PM (IST)
पूर्व महापौर अवतार सिंह कोरोना संक्रमित
पूर्व महापौर अवतार सिंह कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर अवतार सिंह व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह ही संत परमानंद अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डायरिया की शिकायत है जिसकी वजह से एहतियातन वह और उनकी पत्नी अस्पताल में दाखिल हो गए हैं।

अवतार सिंह ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद भी जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की। कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वह मदद कर रहे थे। शायद वहीं से वह संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में कार्य करने वाली तीन कर्मी भी संक्रमित हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी