चुनाव में जो कहा गया, उसे पूरा किया जा रहा : अखिलेशपति त्रिपाठी

रविवार को मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने गुड़मंडी कटरा नंबर 3 में बनने जा रहे बरात घर का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:26 PM (IST)
चुनाव में जो कहा गया, उसे पूरा किया जा रहा : अखिलेशपति त्रिपाठी
चुनाव में जो कहा गया, उसे पूरा किया जा रहा : अखिलेशपति त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : रविवार को मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने गुड़मंडी कटरा नंबर 3 में बनने जा रहे बरात घर का शिलान्यास किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि इस बारात घर के बन जाने से यहां के लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। बरात घर का निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपने सभी चुनावी वादे पूर कर रही है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र में विकास के सभी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। केजरीवाल सरकार जो कहती है, उसे पूरा भी करती है।

chat bot
आपका साथी