निगम में भी होगा आप का पार्षद तो मिलकर करेंगे काम : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने गुरुवार को चौहान बांगर कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड में रोड शो कर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को मतदान का दिन है। बूथ पर जाकर झाड़ू के चिह्न का बटन दबाकर आप प्रत्याशियों को वोट दें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:41 PM (IST)
निगम में भी होगा आप का पार्षद तो मिलकर करेंगे काम : केजरीवाल
निगम में भी होगा आप का पार्षद तो मिलकर करेंगे काम : केजरीवाल

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने गुरुवार को चौहान बांगर, कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड में रोड शो कर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को मतदान का दिन है। बूथ पर जाकर झाड़ू के चिह्न का बटन दबाकर आप प्रत्याशियों को वोट दें। ये प्रत्याशी जीतेंगे तो पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिस तरह दिल्ली में आप की सरकार है। नगर निगम में भी आप का पार्षद होगा, तो दोनों मिल कर दिल्ली और आपके क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने पहले चौहान बांगर में प्रत्याशी इशराक खान के साथ रोड शो किया। फिर कल्याणपुर में प्रत्याशी प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी गौतम और त्रिलोकपुरी में प्रत्याशी विजय कुमार के साथ जनता के बीच पहुंच कर उनके लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में आप की सरकार ने दिल्ली में दिल लगाकर काम किया है। स्कूल बनवाए, अस्पताल बनवाए, महिलाओं के लिए बस यात्रा निश्शुल्क कर दी। पानी और बिजली के बिल का बोझ कम किया। सरकार के काम को देखकर नगर निगम उपचुनाव में आप के प्रत्याशी को वोट दें।

अरविद केजरीवाल ने कहा कि हाल में गुजरात के सूरत में नगर निगम चुनाव के नतीजे आए हैं। सूरत में कांग्रेस शून्य पर रही है। पूरे देश में भाजपा को अगर कोई पार्टी चुनौती दे रही है, तो वह सिर्फ आप है। यदि आपने भाजपा प्रत्याशी को वोट दे दिया, तो वह आप से उलझता रहेगा। आप जो काम कराना चाहेगी, वह हर काम में टांग अड़ाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का कोई फायदा नहीं। यह पार्टी भाजपा के सामने घुटने टेक चुकी है। रोड शो के दौरान आप के कार्यकर्ता पार्टी के चुनाव चिह्न के तौर पर झाड़ू हाथ में लेकर निकले। स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर फूल बरसा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चौहान बांगर में कुछ शरारती तत्वों ने काले झंडे भी दिखाए। तीनों वार्डो के रोड शो में लोगों की भीड़ दिखाई दी। चौहान बांगर में मंत्री इमरान हुसैन, विधायक अमानत उल्लाह और अब्दुल रहमान रोड शो का हिस्सा रहे। त्रिलोकपुरी वार्ड में हुए रोड शो में विधायक आतिशी और रोहित मेहरौलिया शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी