दिल्ली में जलस्तर बढ़ाने के उपाय
दिल्ली के जमीन का पानी स्तर यमुना से शहर की ओर आता है। इससे पानी जो इकठ्ठा होगा वह शहर के नीचे जाएगा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए हैं। छोटे छोटे तालाब बनाए जाएंगे। ओवर फ्लो वाला पानी इनमें जाएगा, तब वह पानी जमीन के नीचे जाएगा। दिल्ली के जमीन का पानी स्तर यमुना से शहर की ओर आता है। इससे पानी जो इकठ्ठा होगा, वह शहर के नीचे जाएगा। केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि जल्द अप्रूवल आ जाएगी। ये जमीन किसानों की है, जिसे किराए पर लेंगे, इसके लिए कमेटी बनाई गई है।