विधायक ने पेश किया एक साल का लेखा-जोखा

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली घोंडा के विधायक अजय महावर ने अपने एक साल के कार्यकाल का ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM (IST)
विधायक ने पेश किया एक साल का लेखा-जोखा
विधायक ने पेश किया एक साल का लेखा-जोखा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : घोंडा के विधायक अजय महावर ने अपने एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश किया है। भजनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सड़कों, पार्कों सहित विधानसभा क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों पर रिपोर्ट जारी किया। कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का पारदर्शी होना जरूरी है। जो कार्य किए और जो करने है, उसे जनता के समक्ष समय-समय पर रखना चाहिए। इससे जनता का विश्वास अपने जनप्रतिनिधि पर बढ़ता है। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं।

आदेश गुप्ता ने कहा कि जो काम करता है वही अपना जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकता है। घोंडा विधानसभा में पिछले साल सांप्रदायिक दंगों के दौरान निर्भीक व साहसिक तरीकों से और वैश्विक महामारी के दौरान अजय महावर द्वारा किए गए कार्यों की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। पूर्व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि विधानसभा में कोई भी कार्य हो, अजय महावर दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि कार्य करने और इसकी रिपोर्ट जारी करने से जनता का विश्वास बढ़ता है। यह हर जनप्रतिनिधि के लिए जरूरी है। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा कि अजय महावर क्षेत्र की समस्याओं को बड़ी गहराई से रखते हैं। इनके गुण और साहस को विधानसभा में भी सराहा जाता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अजय महावर के प्रयसों की सराहना की। इस कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर डॉक्यूमेंट्री भी पेश की गई। अजय महावर ने कहा कि पिछले एक साल में विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को नई पाइपलाइन डालकर दूर किया गया। सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य जारी है। पंचवटी पार्क में सब स्टेशन लगवाया गया है। डार्क स्पॉट को खत्म कर 1000 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। 2,000 सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के लिए सर्वे कराया गया है। यमुना विहार के अनेकों पार्कों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओपी शर्मा, अनिल वाजपेयी, नेता सदन प्रवेश शर्मा जिला महामंत्री यूके चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक चौहान, सचिन मावी, दिनेश धामा, बृजेश सिंह, अक्षय पुरोहित, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी