दमदार विधायकों के क्षेत्र में भी आप पीछे

आम आदमी पार्टी (आप) के दमदार विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अत्यंत दयनीय रहा है। ऐसे ज्यादातर नेताओं के क्षेत्र में भी आप उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों से काफी पिछड़ गए हैं। कहीं- कहीं तो उनको मिले वोटों की संख्या प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों को मिले वोटों के मुकाबले एक चौथाई भी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:39 AM (IST)
दमदार विधायकों के क्षेत्र में भी आप पीछे
दमदार विधायकों के क्षेत्र में भी आप पीछे

-राखी बिड़ला, संजीव झा, सोमनाथ भारती और दिनेश मोहनिया भी नहीं संभाल पाए कश्ती

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (आप) के दमदार विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन दयनीय रहा है। ऐसे ज्यादातर नेताओं के क्षेत्र में भी आप उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों से काफी पिछड़ गए हैं। कहीं- कहीं तो उनको मिले वोटों की संख्या प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को मिले वोटों के मुकाबले एक चौथाई भी नहीं हैं।

आप सरकार में मंत्री रह चुकी विधायक राखी बिड़ला के विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी में भाजपा के उम्मीदवार हंसराज हंस पहले नंबर पर रहे हैं जबकि आप प्रत्याशी गुगन सिंह दूसरे नंबर पर। भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले आप प्रत्याशी को आधे वोट भी नहीं मिले। पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में भी पहले नंबर पर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी और कांग्रेस के अजय माकन दूसरे नंबर पर रहे जबकि आप के बृजेश गोयल दोनों प्रतिद्वंद्वियों से बहुत ही कम वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे हैं। पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र त्रिनगर में भाजपा उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन पहले एवं कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे। आप के पंकज गुप्ता बहुत ही कम वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के विधानसभा क्षेत्र ओखला में कांग्रेस के अरविदर सिंह लवली पहले और भाजपा के गौतम गंभीर दूसरे नंबर पर रहे हैं। आप की चर्चित प्रत्याशी आतिशी का नंबर तीसरा रहा है। जल बोर्ड के उपाघ्यक्ष दिनेश मोहनिया के विधानसभा क्षेत्र संगम विहार में आप प्रत्याशी राघव चड्ढा दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर भाजपा के रमेश बिधूड़ी और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विजेंदर सिंह रहे हैं।

विधायक संजीव झा के विधानसभा क्षेत्र में बुराड़ी में तो भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने सबसे बड़ी सेंध लगाई है। उनके मिले वोटों के मुकाबले आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय को एक तिहाई मत भी नहीं मिले। विधायक नरेश बालियान के विधानसभा क्षेत्र उत्तम नगर में भी आप के बलबीर सिंह जाखड़ भाजपा के प्रवेश वर्मा को मिले वोटों का एक चौथाई वोट भी बमुश्किल ही पा सके हैं। इसी तरह विधायक जरनैल सिंह के विधानसभा क्षेत्र तिलक नगर में तो आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ को बहुत ही कम वोट मिले हैं। यहां भी पहले नंबर पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और दूसरे नंबर पर कांग्रेस के महाबल मिश्रा रहे हैं। ------------- पूर्व मंत्री राखी बिड़ला

विधानसभा क्षेत्र: मंगोलपुरी / लोकसभा क्षेत्र: उत्तर पश्चिम

भाजपा को मिले वोट : 68,430

आप को मिले वोट : 29,720

कांग्रेस को मिले वोट : 20,738

---------------

पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती

विधानसभा क्षेत्र: मालवीय नगर लोकसभा क्षेत्र: नई दिल्ली

भाजपा को मिले वोट : 47,277

कांग्रेस को मिले वोट : 24,071

आप को मिले वोट : 15,586

---------------

पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर

विधानसभा क्षेत्र: त्रिनगर लोकसभा क्षेत्र: चांदनी चौक

भाजपा को मिले वोट : 62,685

कांग्रेस को मिले वोट : 23,176

आप को मिले वोट : 19,578

----------------

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान

विधानसभा क्षेत्र: ओखला

लोकसभा क्षेत्र: पूर्वी दिल्ली

कांग्रेस को मिले वोट : 60,858

भाजपा को मिले वोट : 55,170

आप को मिले वोट : 43,921

----------------

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया

विधानसभा क्षेत्र : संगम विहार लोकसभा क्षेत्र: दक्षिणी दिल्ली

भाजपा को मिले वोट : 53,866

आप को मिले वोट : 32,948

कांग्रेस को मिले वोट : 17,106

------------------

विधायक संजीव झा

विधानसभा क्षेत्र: बुराड़ी

लोकसभा क्षेत्र: उत्तर पूर्वी

भाजपा को मिले वोट : 1,31,770

आप को मिले वोट : 37,626

कांग्रेस को मिले वोट : 28,759

------------------

विधायक नरेश बालियान

विधानसभा क्षेत्र: उत्तम नगर लोकसभा क्षेत्र: पश्चिमी दिल्ली

भाजपा को मिले वोट : 1,10,705

आप को मिले वोट : 28,599

कांग्रेस को मिले वोट : 25,533

------------------

विधायक जरनैल सिंह

विधानसभा क्षेत्र: तिलक नगर / लोकसभा क्षेत्र: पश्चिमी दिल्ली

भाजपा को मिले वोट : 50,375

कांग्रेस को मिले वोट : 25,499

आप को मिले वोट : 18,314

chat bot
आपका साथी