आप ने की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को हटाने की मांग

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता व विधायक आतिशी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तुरंत उनके पद से हटाने की मांग की है। बुधवार को आप विधायक आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि लड़कियों पर जन्म के साथ ही अत्याचार शुरू हो जाता है। घर से लेकर सड़क और बसों तक में छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। पुलिस के पास जाने का सोचती हैं तो क्या होता है यह हाथरस में दिख गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:12 PM (IST)
आप ने की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को हटाने की मांग
आप ने की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को हटाने की मांग

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता व विधायक आतिशी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तुरंत उनके पद से हटाने की मांग की है। बुधवार को आप विधायक आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि लड़कियों पर जन्म के साथ ही अत्याचार शुरू हो जाता है। घर से लेकर सड़क और बसों तक में छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। पुलिस के पास जाने का सोचती हैं, तो क्या होता है यह हाथरस में दिख गया। आतिशी ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने बता दिया कि बेटी बचाओ एक स्लोगन नहीं, चेतावनी थी। कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद जैसे कई भाजपा नेताओं की लंबी लिस्ट है। कठुआ मामले में दुष्कर्मी को बचाने के लिए भाजपा के नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को लगता है कि महिला आयोग उनकी सहायता करेगी, लेकिन यहां आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ही अश्लील ट्वीट करती हैं। आप विधायक ने कहा कि आप मांग करती है कि रेखा शर्मा को तुरंत महिला आयोग के अध्यक्ष के पद से हटाया जाए, जो खुद अश्लील और महिला विरोधी बातें करती हैं। वह कैसे महिलाओं को दरिदों से बचाएंगी और न्याय दिलाएंगी। वह आरोपियों के खिलाफ क्या एक्शन ले पाएंगी? जो पुलिस अधिकारी एफआइआर दर्ज नहीं करते हैं, उनके खिलाफ वो क्या कार्रवाई कर पाएंगी? उन्होंने कहा कि वह महिला कैसे इस संस्था की अध्यक्ष हो सकती हैं, जो खुद महिला विरोधी मानसिकता रखती हों।

chat bot
आपका साथी