भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने की आप नेताओं पर एफआइआर : राखी बिड़लान

आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित साउथ एमसीडी द्वारा सफाई कार्य को निजी हाथों में देने के लिए लाए जा रहे प्रस्ताव के विरोध में सिविक सेंटर पर शांति पूर्वक प्रदर्शन करने वाले च्आपज् नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की कड़ी निदा की है। च्आपज् विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया महिलाओं से हाथापाई की और विधायक कुलदीप कुमार रोहित महरौलिया अखिलेशपति त्रिपाठी और मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा दलित हितैषी रही है। भाजपा चाहे हमें जेल में डलवा दे या गोली मारवा दे लेकिन हम दलितों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:31 PM (IST)
भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने की आप नेताओं पर एफआइआर : राखी बिड़लान
भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने की आप नेताओं पर एफआइआर : राखी बिड़लान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित दक्षिणी निगम द्वारा सफाई कार्य को निजी हाथों में देने के लिए लाए जा रहे प्रस्ताव के विरोध में सिविक सेंटर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले आप नेताओं पर एफआइआर दर्ज करने की कड़ी निदा की है। आप विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया, महिलाओं से हाथापाई की और विधायक कुलदीप कुमार, रोहित महरौलिया, अखिलेशपति त्रिपाठी और मेरे खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा दलित हितैषी रही है। भाजपा चाहे हमें जेल में डलवा दे या गोली मारवा दे, लेकिन हम दलितों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा भविष्य में भी दलित विरोधी काला कानून लाती है तो आप सबसे आगे खड़ी मिलेगी, हम भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। विधायक रोहित मेहरौलिया ने कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों पर फूल बरसाने की बजाय भाजपा पुलिस से पिटवा रही है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वहीं विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता बेनकाब हो रही थी, इसीलिए भाजपा ने हमारी एकता को कुचलने के लिए पुलिस से एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने हुआ उजागर:

विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है। भाजपा शासित एमसीडी दलित और वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों के निजीकरण के लिए एक काला कानून लाना चाहती थी।

chat bot
आपका साथी