दिल्ली के विकास कार्यो को आधार बनाएगी आप

अपने दम पर पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी आम आदमी पार्टी दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके लिए सस्ती बिजली और मुफ्त पानी दिया जाना प्रमुख मुद्दा रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:57 PM (IST)
दिल्ली के विकास कार्यो को आधार बनाएगी आप
दिल्ली के विकास कार्यो को आधार बनाएगी आप

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : अपने दम पर पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्यो को आधार बनाकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सस्ती बिजली और मुफ्त पानी प्रमुख मुद्दा रहेगा।

आप का मुख्य फोकस दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पर है। पार्टी की योजना है कि जब तक दूसरे दल अपनी तैयारी भी शुरू न कर पाएं, आप घर-घर जाकर दिल्ली सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का संदेश पहुंचा दे। इसका लाभ यह होगा कि आप के बारे में दूसरे राज्यों में भी जनता सोचने को मजबूर होगी। उन्हें अहसास कराना है कि आम आदमी पार्टी ही विकास कार्य करा सकती है, जबकि दूसरे दल केवल बयानबाजी करते हैं। पंजाब में इसका आगाज बिजली आंदोलन से होने जा रहा है। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय का कहना है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं। वहां की जनता इससे परेशान है, लेकिन कांग्रेस सुनने को तैयार नहीं है। हम इसे मुद्दा बनाएंगे। पंजाब में बिजली को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। यदि आप दिल्ली में बिजली के दाम कम कर सकती है तो पंजाब में भी कम कर सकती है। यही बात लोगों को समझना है और इसके लिए घर-घर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि हरियाणा में घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं दिल्ली में भी अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमें दिल्ली के सातों सांसदों के बारे में राय ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी