राजधानी में 21 जून से अब तक बने 5357 कंटेनमेंट जोन

दिल्ली में पिछले चार माह यानी 119 दिनों में 5357 कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन बने हैं। हालांकि अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 17 दिनों में दिल्ली में सिर्फ 200 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। राजस्व विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 21 जून के बाद से अब तक 5357 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। वहीं अब तक दिल्ली में कुल 5691 कंटेनमेंट जोन बने है। इनमें से 2921 को डी-कंटेन कर दिया गया है। जिसके बाद दिल्ली में 2770 कंटेनमेंट जोन बचे हैं। दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिणी पश्चिमी जिले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 07:22 PM (IST)
राजधानी में 21 जून से अब तक बने 5357 कंटेनमेंट जोन
राजधानी में 21 जून से अब तक बने 5357 कंटेनमेंट जोन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में पिछले चार माह यानी 119 दिनों में 5357 कंटेनमेंट (हॉटस्पॉट) जोन बने हैं। हालांकि अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 17 दिनों में दिल्ली में सिर्फ 200 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं।

राजस्व विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 21 जून के बाद से अब तक 5357 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। वहीं अब तक दिल्ली में कुल 5691 कंटेनमेंट जोन बने हैं। इनमें से 2921 को डी-कंटेन कर दिया गया है। अब 2770 कंटेनमेंट जोन बचे हैं। दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिण-पश्चिमी जिले में 984 और पश्चिमी जिले में 838 कंटेनमेंट जोन बने हैं। इसके अलावा तीन अन्य जिले उत्तरी, उत्तर- पश्चिमी, दक्षिणी जिले में 500 के ऊपर कंटेनमेंट जोन बने हैं। वहीं तीन जिले नई दिल्ली, शाहदरा व मध्य में 400 के ऊपर और बाकी में उत्तर- पूर्वी, पूर्वी, दक्षिण- पूर्वी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 400 से नीचे है।

जिलों में सक्रिय कंटेनमेंट जोन

उत्तरी-136

नई दिल्ली-318

उत्तर-पश्चिमी-238

दक्षिण-पश्चिमी-488

पश्चिमी-296

दक्षिण- पूर्वी-143

दक्षिणी-441

शाहदरा-186

पूर्वी-143

उत्तर- पूर्वी-92

मध्य-289

chat bot
आपका साथी