IPL 2021 MI vs SRH: हैदराबाद को मिली लगातार तीसरी हार, मुंबई ने 13 रन से जीता मुकाबला

IPL 2021 MI vs SRH इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 9वां मै चेन्नई के चेपक मैदान पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:16 PM (IST)
IPL 2021 MI vs SRH: हैदराबाद को मिली लगातार तीसरी हार, मुंबई ने 13 रन से जीता मुकाबला
IPL 2021 MI vs SRH Match LIVE

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 9th Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 9वां मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 13 रन से जीत हासिल कर दूसरी जीत बनाई तो वहीं हैदराबाद को तीसरी हार मिली। 

हैदराबाद की पारी, बल्लेबाजी फिर लड़खड़ाई

मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की ओपनिंग में कप्तान डेविड वार्नर के साथ जॉनी बेयरस्टो उतरे। रिद्धिमान साहा आज के मुकाबले में नहीं खेले। बेयरस्टो ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 18 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 41 रन बना डाले। टीम ने 6 ओवर में 57 रन बनाया। 22 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर वो हिट विकेट हो गए। टीम का दूसरा विकेट मनीष पांडे के रूप मे गिरा। 2 रन से स्कोर पर राहुल चाहर की गेंद पर वह कीरोन पोलार्ड को कैच दे बैठे। 

कप्तान डेविड वार्नर 36 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के शानदार थ्रो पर रन आउट होकर वापस लौटे। पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। 11 रन बनाकर विराट सिंह भी राहुल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। इसी ओवर में पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा भी 2 रन पर आउट हो गए। 28 रन बनाने के बाद विजय शंकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कैच आउट होकर वापस लौटे। 

IPL 2021 MI vs SRH Match LIVE स्कोरकार्ड

मुंबई की पारी, गिरे 5 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने अच्छी शुरुआत टीम को दिलाई। दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में 53 रन जोड़े। हालांकि, रोहित शर्मा सातवें ओवर में 25 गेंदों में 32 रन बनाकर विजय शंकर की गेंद पर आउट हो गए। दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को लगा, जो 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनको भी विजय शंकर ने चलता किया।

तीसरा विकेट मुंबई का क्विंटन डिकॉक के रूप में गिरा जो 39 गेंदों में 40 रन बनाकर मुजीब उर रहमान की गेंद पर जे सुचिथ के हाथों कैच आउट हुए। चौथा विकेट हैदराबाद को इशान किशन के रूप में मिला जो मुजीब की गेंद पर जॉनी बेयरेस्टो के हाथों कैच आउट हुए। पांचवीं सफलता हैदराबाद को हार्दिक पांड्या के रूप में गिरी जो 7 रन बनाकर आउट हुए। किरोन पोलार्ड 22 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े।

अब्दुल समद 7 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या के एक शानदार थ्रो पर रन आउट होकर लौटे। यह मैच में उनका दूसरा रन आउट था। इसके ठीक बाद ट्रेंट बोल्ड के ओवर की आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले राशिद खान LBW हो गए।

इस मुकाबले के लिए मुंबई की टीम ने एक बदलाव किया है। मार्को जैनसेन की जगह एडम मिल्ने को मौका दिया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में चार बदलाव किए हैं। रिद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम और टी नटराजन को बाहर किया गया है, जबकि विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद। 

यह मैच रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच जीत चुकी है और सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मैच जीतने उतरेगी। हैदराबाद की टीम को अपने IPL 2021 के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

 MI vs SRH Head to Head

 मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 16 आइपीएल मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 8-8 मैच दोनों ही टीमों ने जीते हैं।  

chat bot
आपका साथी