IPL 2021, MI vs PBKS: पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी

IPL 2021 MI vs PBKS Match इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 14) के 17 वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 9 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:05 PM (IST)
IPL 2021, MI vs PBKS: पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी
मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच।

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 14) के 17 वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब की पारी, केएल राहुल की कप्तानी पारी

पंजाब किंग्स के पहला झटका मुंबई के गेंदबाज राहुल चाहर ने दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को 25 रन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद टीम को कोई झटका नहीं लगा। कप्तान केएल राहुल 60 और क्रिस गेल ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली। यह टूर्नामेंट में पंजाब की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने पहले मैच में राजस्थान को हराया था। फिर लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। 

मुंबई की पारी, रोहित का अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। टीम को दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा ने पहला झटका दिया। डिकॉक तीन रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन के तौर पर टीम को दूसरा झटका लगा। रवि विश्नोई ने उन्हें 6 रन पर आउट किया। इसके बाद विश्नोई ने सूर्यकुमार यादव को 33 रन पर पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा के तौर पर टीम को चौथा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने उन्हें 63 रन पर आउट किया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या को एक रन पर आउट किया। आखिरी ओवर में कुणाल पांड्या को 3 रन पर शमी ने आउट किया। कीरोन पोलार्ड 16 और जयंत यादव 0 रन बनाकर नाबाद रहे। 

पंजाब की टीम ने एक बदलाव किया

पंजाब की टीम ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में एक बदलाव किया। रवि बिश्नोई को मुरुगन अश्विन की जगह टीम में जगह दी। वहीं मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया। 

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मोजेस हेनरिकेज, दीपक हुड्डा, शाहरूख़ खान, फेबियन ऐलन, मोहम्मद शमी, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह। 

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। 

chat bot
आपका साथी