स्वदेश लौटे एल्बी मोर्कल

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल अपने साथी खिलाड़ी लुइस वोर्सटर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 19 Apr 2012 01:50 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2012 01:50 PM (IST)
स्वदेश लौटे एल्बी मोर्कल

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल अपने साथी खिलाड़ी लुइस वोर्सटर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के प्रांतीय खिलाड़ी वोर्सटर की मंगलवार को गाउटेंग में सशस्त्र डकैती के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एल्बी आईपीएल के बाकी के मैचों के लिए कब भारत लौटेंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है। सुपर किंग्स टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एल्बी के स्वदेश वापसी की पुष्टि की।

फ्लेमिंग ने कहा कि जोहांसबर्ग में अपने खास दोस्त की हत्या के बारे में सुनने के बाद मोर्कल गुरुवार को स्वदेश लौट गए। वह हमारी शुभकामनाओं और सांत्वना के साथ स्वदेश गए हैं। वह आईपीएल के बाकी के मैचों में हिस्सा लेंगे, लेकिन उनकी वापसी की तारीख तय नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रांतीय क्रिकेट खिलाड़ी वोर्सटर की मंगलवार रात एक पेट्रोल पंप पर हुई डकैती के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वोर्सटर ने पांच साल पहले नामीबिया की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की हसरत के साथ देश छोड़ा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका 95 प्रथम श्रेणी और 96 लिस्ट-ए मैच खेले थे। एल्बी ने वोर्सटर की मौत की खबर सुनने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि आज मैं किसी छोटे बच्चे की तरह रो रहा हूं। मैंने अपना बहुत अच्छा दोस्त खो दिया है। भगवान फोर्सटर को आत्मा को शांति दें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी