मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया हार का कारण, इशान किशन को लेकर कही ये बात

मुंबई इंडियंस को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद MI के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि हमें बल्लेबाजों ने निराश किया। उनके आउट होने तक टीम अच्छी स्थिति में थी लेकिन बाद में लड़खड़ा गई।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:08 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:08 AM (IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया हार का कारण, इशान किशन को लेकर कही ये बात
रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैच के दौरान(फाइल फोटो मुंबई इंडियंस)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया है कि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को महज 111 रन पर समेट दिया। इतना ही नहीं, पहला विकेट मुंबई का 57 रन के कुल स्कोर पर गिरा था, जबकि खुद रोहित शर्मा 79 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे थे। इसके बाद टीम ने 32 रन के भीतर सभी विकेट खो दिए।

RCB के खिलाफ मिली करारी हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "सोचा कि यह हमारी ओर से शानदार गेंदबाजी प्रयास था। एक समय ऐसा लग रहा था कि वे(आरसीबी) 180 से अधिक का स्कोर बना रहे हैं। बल्लेबाजों ने हमें निराश किया। यह कुछ ऐसा है जो लगातार हो रहा है (बल्ले से अपना रास्ता खोना)। बल्लेबाजों के साथ अच्छी बातचीत हुई है। जिन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है। एक-दो विकेट गिरने के बाद उन्होंने हम पर दबाव बनाए रखा।"

हिटमैन ने आगे कहा, "हम जिस भी स्थिति में हैं, उससे पीछे हटने की जरूरत है। हमने अतीत में ऐसा किया है। बस इस सीजन में नहीं हो रहा है। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी (इशान किशन) हैं। पिछले साल उनका आइपीएल शानदार रहा था। हम उनके न्यूट्रल खेल का समर्थन करना चाहते हैं, इसलिए वह सूर्या से ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते। ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे हैं।"

आइपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस है, लेकिन ये सत्र मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई ने अपने 10 लीग मैच खेल लिए हैं और अभी तक सिर्फ 4 ही मुकाबले जीते हैं। इस तरह मुंबई इंडियंस के प्लेआफ में पहुंचने के चांस तो हैं, लेकिन आगे का सफर काफी कठिन है, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को अपने आखिरी चार मैचों में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रायल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है।

chat bot
आपका साथी