'मून बॉल' पर शिखर धवन को स्टंप आउट करना चाहते थे MS Dhoni, अंपायर ने दिया ये इशारा

IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धौनी स्पिनर मोइन अली की गेंद पर शिखर धवन को एक मून बॉल पर स्टंप आउट करना चाहते थे लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:20 PM (IST)
'मून बॉल' पर शिखर धवन को स्टंप आउट करना चाहते थे MS Dhoni, अंपायर ने दिया ये इशारा
MS Dhoni ने शिखऱ धवन को स्टंप करना चाहा था (फोटो बीसीसीआइ स्क्रीनशॉट)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: स्टंप के पीछ बिजली जैसी रफ्तार से महेंद्र सिंह धौनी के दस्ताने चलते हैं। ऐसा ही एक नजारा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को खेले गए आइपीएल 2021 के दूसरे मैच में देखने को मिला, जब एमएस धौनी ने स्टंपिंग करने की कोशिश की, लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने तुरतं गेंद को नो बॉल करार दे दिया है, क्योंकि इस गेंद पर हाइट ज्यादा थी। ऐसे में स्टंपिंग का कोई मतलब नहीं था।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स जब 189 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो 13वां ओवर फेंकने के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली आए। उन्होंने शिखर धवन को पहली गेंद फेंकी, लेकिन गेंद को हाइट ज्यादा मिली या फिर यूं कहें कि गेंद ओस के कारण हाथ से छिटककर सीधी एमएस धौनी के दस्तानों में गिरी। इस बीच शिखर धवन क्रीज से बाहर हो गए थे तो धौनी ने बेल्स उड़ा दिए, लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया।

अक्सर गेंदबाज ऐसी गेंद उस समय भी फेंकने की कोशिश करता है, जब वो देखता है कि बल्लेबाज क्रीज से निकलकर कदमों का इस्तेमाल करना चाहता, लेकिन इस गेंद को ऊंचाई ज्यादा मिली थी। हालांकि, धौनी ने अपना काम करने के बाद स्क्वायर लेग अंपायर की तरफ देखा तो उन्होंने थर्ड अंपायर के लिए जाने का निर्णय नहीं किया, बल्कि गेंद को नो बॉल करार दे दिया। ये एक तरह से मून बॉल थी, जिसका इस्तेमाल बेसबॉल में किया जाता है। देखें वीडियो

Moeen Ali's booming delivery https://t.co/6AxHNQpXxj" rel="nofollow

— Vikash Gaur (@thevikashgaur) April 11, 2021

शिखर धवन ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सीएसके को इस मैच में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी, क्योंकि पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी।

chat bot
आपका साथी