IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, शुरुआती छह मैचों में नहीं दिखेगा इस खिलाड़ी का जलवा

IPL 2019 की शुरुआत आज चेन्नई और बेंगलोर के बीच मुकाबले से होगी लेकिन बुरी खबर मुंबई के लिए है। मुंबई के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज मलिंगा पहले छह मैच नहीं खेलेंगे।

By Digpal SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:55 AM (IST)
IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, शुरुआती छह मैचों में नहीं दिखेगा इस खिलाड़ी का जलवा
IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, शुरुआती छह मैचों में नहीं दिखेगा इस खिलाड़ी का जलवा
मुंबई, प्रेट्र। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज श्रीलंका के लसित मलिंगा आइपीएल-12 के शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे। मलिंगा ने विश्व कप टीम में जगह बनाने के लक्ष्य से खुद यह फैसला किया है।

मलिंगा ने कहा कि मैंने बोर्ड से इंडियन टी-20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था और उन्होंने कहा था कि यह ठीक है, लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में खेलना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंटों के लिए वापस आना होगा।

मलिंगा ने साथ ही कहा कि इसलिए मैंने उनसे कह दिया कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैंने बोर्ड से कहा कि वे मुंबई टीम को इस बारे में सूचित कर दें, क्योंकि यह उनका फैसला है। मैं टी-20 लीग की कमाई खोने के लिए तैयार हूं, मैं यह अपने देश के लिए कर रहा हूं।

मालूम हो कि श्रीलंका टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि विश्व कप खेलने के लिए क्वालीफाई होने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रांतीय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा।

chat bot
आपका साथी