IPL 2019 CSK vs DC: एबी डिविलियर्स और रैना को पीछे छोड़ा धौनी ने, हासिल की ये खास उपलब्धि

धौनी ने दिल्ली के खिलाफ एकमात्र छक्का लगाया और ये खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 09:02 AM (IST)
IPL 2019 CSK vs DC: एबी डिविलियर्स और रैना को पीछे छोड़ा धौनी ने, हासिल की ये खास उपलब्धि
IPL 2019 CSK vs DC: एबी डिविलियर्स और रैना को पीछे छोड़ा धौनी ने, हासिल की ये खास उपलब्धि

नई दिल्ली, जेएनएन। चेन्नई के अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को आराम से जीत दिला दी। एक बार फिर से धौनी की कप्तानी में चेन्नई ने लगातार दूसरे मैच में भी जीत दर्ज की। दिल्ली के खिलाफ धौनी ने आइपीएल में एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली और इस टूर्नामेंट में छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। 

आइपीएल में छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए धौनी

दिल्ली के खिलाफ अपनी नाबाद 32 रन की पारी के दौरान धौनी ने एक शानदार छक्का लगाया और एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। इस छक्के के साथ वो आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने से आगे चल रहे एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। अब धौनी के नाम पर आइपीएल में कुल 187 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उनसे आगे क्रिस गेल चल रहे हैं जिनके नाम पर 296 छक्के हैं। वहीं एबी और रैना के नाम पर अब तक कुल 186 छक्के हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप छह बल्लेबाज ये हैं। 

Most sixes in IPL:

-296 C Gayle

-187 MS DHONI *

-186 AB de Villiers/ S Raina

-184 Rohit Sharma

-178 V Kohli

-163 D Warner

दिल्ली के खिलाफ ऐसी रही धौनी की पारी

दिल्ली के विरुद्ध धौनी ने 35 गेंदों पर 32 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। धौनी ने आइपीएल में अब तक 177 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 4048 रन हैं। धौनी ने 40.48 की औसत और 137.64 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। आइपीएल में उनका बेस्ट नाबाद 79 रन है। उन्होंने IPL में कुल 20 अर्धशतक लगाए हैं। धौनी ने आइपीएल में अब तक 277 चौके और 187 छक्के लगाए हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 88 कैच और 33 स्टंप आउट किए हैं। 

chat bot
आपका साथी