IPL 2021: फैंस ने राजस्थान रायल्स के इस खिलाड़ी को बताया नीरज चोपड़ा, जानिए क्यों
राजस्थान रायल्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी के चेहरे का लुक और शरीर एकदम नीरज चोपड़ा जैसा लगता है। ये फैंस का कहना है और इसी वजह से नीरज चोपड़ा के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फैन ने तो उनके हाथ में भाला पकड़ा दिया है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजस्थान रायल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे कार्तिक त्यागी मंगलवार की रात पंजाब किंग्स के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में तो हैं ही, साथ ही साथ उनके लुक्स की तुलना नीरज चोपड़ा से की गई है। टोक्यो ओलिंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी और कार्तिक त्यागी का चेहरा एक जैसा नजर आ रहा है। क्रिकेट फैंस ने भी यही दावा किया है।
क्रिकेट फैंस ने कार्तिक त्यागी को नीरज चोपड़ा इसलिए बताया है, क्योंकि एक तो उनका चेहरा नीरज चोपड़ा से मिलता है। दूसरा ये कि उनकी कद काठी नीरज चोपड़ा के समान है। तीसरा ये कि उनके इस समय ऐसे बाल हैं, जैसे टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा था। इतना ही नहीं, फैंस ने मजे-मजे में फोटोशाप के जरिए कार्तिक त्यागी के हाथ में भाला भी पकड़ा दिया है। इसके अलावा कुछ लोग उनको शानदार प्रदर्शन की बधाई नीरज चोपड़ा कहकर दे रहे हैं। ऐसे ही कई ट्वीट इस समय वायरल हो रहे हैं। Neeraj Chopra spooted playing IPL pic.twitter.com/ZKSceEf2gd Don't know why but Karti Tyagi's bowling today reminded me of Neeraj Chopra's Javelin Throw in Olympics.#IPL2021. pic.twitter.com/Y1KCGlvTKU What an amazing Last over bowled by Neeraj Chopra 🥂 pic.twitter.com/0LY55wVlvi— Rohitt. ♡ (@rohitt_pal) September 21, 2021 What a beauty Neeraj Chopra #kartiktyagi 🥵✌️✌️✌️ Defended 4 runs in last over #PBKSvRR @rajasthanroyals pic.twitter.com/LbKsDvDXfU Am I the only one who thinks Kartik Tyagi looks like Neeraj Chopra 👥#KartikTyagi #NeerajChopra pic.twitter.com/BdASbiifz0— Chinmay Pednekar (@chinmaypednekar) September 21, 2021 Brilliant performance by Neeraj chopra today !! pic.twitter.com/CPd6FLtbQY— Ankush Gupta (@_finisher__) September 21, 2021
दरअसल, कार्तिक त्यागी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन रनों का बचाव किया था। पंजाब की टीम को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 4 रन बनाने थे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने सिर्फ एक रन दिया और दो सफलताएं हासिल कीं। इसी के दम पर राजस्थान रायल्स को दो रन से जीत मिली और टीम अंकतालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पंजाब किंग्स इस समय सातवें पायदान पर है और टीम को प्लेआफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे अपने पांचों मुकाबले जीतने होंगे।