IPL : इस खिलाड़ी के नाम है एक पारी में 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

IPL T20 क्रिकेट में रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 01:10 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 01:10 PM (IST)
IPL : इस खिलाड़ी के नाम है एक पारी में 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड
IPL : इस खिलाड़ी के नाम है एक पारी में 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली (जेएनएन)। IPL T20 क्रिकेट में रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं। फटाफट फॉर्मेट का ये खेल चौके-छक्के की वजह से ज्यादा रोमांचकारी है। इस बार IPL सीजन 12 का आगाज 23 मार्च से हो गया है। जाहिर है इस सीजन में भी कई रिकॉर्ड बनेंगे। क्या आपको पता है आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है।

टी-20 क्रिकेट के बादशाह क्रिस गेल ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल फिलहाल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। गेल ने 2013 के आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाया था। क्रिस गेल ने ये कारनामा पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। इस खिलाड़ी ने पुणे के खिलाफ खेले गए मैच में रिकॉर्ड तोड़ 175 रनों की अद्भुत और अकल्पनीय पारी खेली।

इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाए, जिसमें स्पिनर राहुल शर्मा के एक ही ओवर में 5 छक्के भी शामिल हैं। इस मैच में गेल ने टी-20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर बना डाला। अपनी इस 175 रनों की पारी के दौरान गेल ने 17 छक्के और 13 चौके जड़े थे।

हालांकि, चोट के कारण यह खिलाड़ी आईपीएल का शुरुआती सीजन नहीं खेल पाया। लेकिन जैसे ही मौका मिला गेल ने आईपीएल में भी खुद को स्थापित कर लिया।

chat bot
आपका साथी