IPL 2022 के प्लेआफ में RCB के पहुंचने के बाद विराट कोहली ने कहा, धन्यवाद मुंबई, हम इसे याद रखेंगे

मुंबई ने शनिवार को दिल्ली को हराकर चौथी जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। इससे आरसीबी नाकआउट चरण में पहुंच गई। कोहली ने कहा यह अविश्वसनीय था। भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था। धन्यवाद मुंबई हम इसे याद रखेंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 07:57 PM (IST)
IPL 2022 के प्लेआफ में RCB के पहुंचने के बाद विराट कोहली ने कहा, धन्यवाद मुंबई, हम इसे याद रखेंगे
विराट कोहली के साथ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (फोटो- आइपीएल/बीसीसीआइ)

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर पांच विकेट की रोमांचक जीत से रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आइपीएल के प्लेआफ में पहुंच गई, जिसके बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'धन्यवाद मुंबई, हम इसे याद रखेंगे।'

मुंबई ने शनिवार को दिल्ली को हराकर चौथी जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। इससे आरसीबी नाकआउट चरण में पहुंच गई। कोहली ने कहा, 'यह अविश्वसनीय था। भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था। धन्यवाद, मुंबई, हम इसे याद रखेंगे।'

आरसीबी ने अपने अंतिम लीग मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा था, लेकिन वह दिल्ली की मुंबई के हाथों हार पर ही आगे बढ़ पाते। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि पूरी टीम ने एक साथ मैच देखा और मुंबई की टीम के प्रत्येक अच्छे प्रदर्शन पर तालियां बजाईं। डुप्लेसिस ने कहा, 'यह बहुत अच्छा था। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि खेल की शुरुआत से ही हर कोई यहां था, इसलिए हमने इसे एक साथ देखा। हम सभी मुंबई को मिले हर विकेट का और बाद में जब वे लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तो उनके हर शाट का जश्न मना रहे थे। सभी के लिए यह अच्छा था कि हम साथ में मैच देख रहे थे। मैच समाप्त होने पर जश्न का हिस्सा बनना शानदार था।'

आरसीबी अब 25 मई को कोलकाता में एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर काबिज लखनऊ सुपरजाइंट्स से भिड़ेगा। आरसीबी ने अभी तक आइपीएल का खिताब नहीं जीता है और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि टीम यह सपना साकार करने के बहुत करीब है। मैक्सवेल ने कहा, 'हमारे लिए यह अद्भुत परिणाम है। हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। हम इस टूर्नामेंट में आरसीबी के लिए इतिहास बनाने के करीब हैं।'

chat bot
आपका साथी