World Cup 2019: वार्मअप मैच से पहले चोटिल हुआ ये भारतीय खिलाड़ी

ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को दो अभ्यास यानी वार्मअप मैच खेलने हैं।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 12:51 PM (IST)
World Cup 2019: वार्मअप मैच से पहले चोटिल हुआ ये भारतीय खिलाड़ी
World Cup 2019: वार्मअप मैच से पहले चोटिल हुआ ये भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को दो अभ्यास यानी वार्मअप मैच खेलने हैं। इन वार्मअप मैचों में पहला मुकाबला 25 मई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाना है। वहीं, दूसरा मुकाबला 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। 

दरअसल, वार्मअप मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र के दौरान विजय शंकर चोटिल हो गए। शुक्रवार को ओवल के मैदान पर नेट सेशन में बल्लेबाजी करते समय विजय शंकर चोटिल हुए हैं। विजय शंकर के दाएं हाथ में गेंद लगी, जिसके बाद उन्हें अभ्यास सत्र छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि, अभी उनकी चोट सही बताई जा रही है। लेकिन, वार्मअप मैच खेलना अभी भी संदिग्ध है। 

आपको बता दें, विजय शंकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान के दावेदार हैं, लेकिन अभ्यास के दौरान खलील अहमद की एक शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में विजय शंकर ने खुद को चोटिल कर लिया। खलील अहमद की गेंद उनके दाएं हाथ में जा लगी। इसके बाद शंकर दर्द से परेशान नजर आए, जिसके तुरंत बाद वह नेट्स सेशन छोड़कर चले गए।

बीसीसीआइ से जुड़े सूत्र ने बताया, सावधानी बरतते हुए विजय शंकर का स्कैन करा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार(आज) को आएगी। इसके बाद ही उनके शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलने की पुष्टि हो सकेगी। बता दें कि भारत वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी