भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा नहीं होगा रद! डर्को ने किया यह बड़ा वादा

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम नौ दिसंबर को साउथ अफ्रीका पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इस नए प्रारूप के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाई हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:03 PM (IST)
भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा नहीं होगा रद! डर्को ने किया यह बड़ा वादा
कप्तान कोहली के साथ भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

जोहानिसबर्ग, प्रेट्र। साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के नए वैरिएंट के आने के बाद टीम इंडिया का वहां का दौरा खटाई में पड़ता दिख रहा है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका हर हाल में इस सीरीज को संपन्न करवाना चाहता है और इसके लिए भारत को हर तरह का सहयोग देने को तत्पर है। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने जब यहां पहुंचेगी तो उसके लिए पूर्ण जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने साथ ही कोविड-19 का नया प्रारूप मिलने के बावजूद ‘ए’ टीम के दौरे से नहीं हटने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) की सराहना भी की।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम नौ दिसंबर को साउथ अफ्रीका पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इस नए प्रारूप के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाई हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग (डर्को) जो देश का विदेश मंत्रालय है, ने कहा, ‘‘भारतीय टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाएगा। दक्षिण अफ्रीका और भारत ‘ए’ टीम के अलावा दोनों राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्ण रूप से जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ‘ए’ टीम के दौरे को जारी रखकर एकजुटता दिखाने का भारत का फैसला कई देशों के विपरीत है जिन्होंने अपनी सीमाओं को बंद करने और दक्षिण अफ्रीका से यात्रा को सीमित करने का फैसला किया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार दौरा जारी रखने के लिए बीसीसीआइ की सराहना करती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से होगा। तीन मैच केपटाउन में तीन जनवरी से खेला जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय टीम का दौरा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की 30वीं वर्षगांठ भी होगा।

chat bot
आपका साथी