श्रेयस अय्यर इस वजह से छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ, IPL 2022 में किसी और टीम का होंगे हिस्सा

साल 2018 में जब गौतम गंभीर ने सीजन के बीच में टीम की कप्तानी छोड़ी थी तब श्रेयस को ही टीम की कप्तानी दी गई थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम दो बार प्लेआफ में पहुंची थी जिसमें साल 2020 का फाइनल भी शामिल है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM (IST)
श्रेयस अय्यर इस वजह से छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ, IPL 2022 में किसी और टीम का होंगे हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर इस टीम को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2015 में आइपीएल में डेब्यू करने वाले श्रेयस इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इस टीम के लिए उन्होंने खूब रन भी बनाए थे तो वहीं बतौर कप्तान भी खुद को साबित किया था। साल 2018 में जब गौतम गंभीर ने सीजन के बीच में टीम की कप्तानी छोड़ी थी तब श्रेयस को ही टीम की कप्तानी दी गई थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम दो बार प्लेआफ में पहुंची थी जिसमें साल 2020 का फाइनल भी शामिल है।

साल 2021 में लीग की शुरुआत से ठीक पहले वो चोटिल हो गए थे और फिर रिषभ पंत को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद वो फिट होकर इस सीजन के यूएई लेग में वापस आ गए थे और टीम के अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें दोबारा कप्तान नहीं बनाया गया था। साल 2021 में रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने प्लेआफ में जगह बनाई थी ऐसे में ऐसा लगता नहीं है कि श्रेयस को दोबारा इस टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। शायद इसी वजह से श्रेयस अय्यर अब दिल्ली की टीम का साथ छोड़ सकते हैं। द टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो कप्तान बनने के इच्छुक है और इसी वजह से वो नीलामी में उतरना चाहते हैं। 

श्रेयस अय्यर आइपीएल 2021 के यूएई लेग के खत्म होने के बाद दुबई में टीम इंडिया के साथ हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए रिजर्व खिलाड़ी हैं। वहीं आइपीएल 2022 में अब 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी और दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ हैं। नीलामी में शामिल होने के बाद हो सकता है उन्हें किसी नई टीम में शामिल होने के मौका मिले और वो उस टीम की कप्तानी करें। 

chat bot
आपका साथी