World Cup 2019 से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए शिखर धवन, कही ये बात

World Cup 2019 से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इमोशनल हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने ट्वीट किया है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 12:17 AM (IST)
World Cup 2019 से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए शिखर धवन, कही ये बात
World Cup 2019 से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए शिखर धवन, कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शिखर धवन वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के दौरान शिखर धवन का हाथ चोटिल हो गया था। कहा जा रहा था कि शिखर धवन अगले एक दो हफ्ते में इस चोट से उबर सकते हैं लेकिन बुधवार को आधिकारिक तौर पर उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया।  

वर्ल्ड कप 2019 के बीच से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इमोशनल नज़र आए। शिखर धवन ने इस बारे में ट्वीट भी किया है। शिखर धवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "मैं इस बात का ऐलान करते हुए भावुक हूं कि मैं अब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश, बाएं हाथ का अंगूठा सही समय पर ठीक नहीं हुआ है। लेकिन, शो मस्ट गो ऑन...।"

शिखर धवन ने इस पोस्ट में वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा है, "मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे टीम मेट्स, क्रिकेट लवर्स और पूरे देश से इतना प्यार और समर्थन मिला।" शिखऱ धवन ने पोस्ट के आखिर में जय हिंद भी लिखा है। 

I feel emotional to announce that I will no longer be a part of #CWC19. Unfortunately, the thumb won’t recover on time. But the show must go on.. I'm grateful for all the love & support from my team mates, cricket lovers & our entire nation. Jai Hind!🙏 🇮🇳 pic.twitter.com/zx8Ihm3051

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 19, 2019

बता दें कि शिखर धवन ने इस वर्ल्ड कप में केवल दो मुकाबले खेले थे। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धवन दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। लेकिन, आईसीसी के सबसे सफल खिलाड़ी के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ कमबैक करते हुए टूटे हुए अंगूठे से शतक जड़ा था। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी