श्रीलंका दौरे पर कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान और कोच, रिपोर्ट आई सामने

Ind vs SL भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा देश के क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा जिसमें राहुल द्रविड़ सीरीज के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। शिखर धवन को कप्तानी मिलने वाली है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 12:40 PM (IST)
श्रीलंका दौरे पर कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान और कोच, रिपोर्ट आई सामने
श्रीलंका में शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। Ind vs SL: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा देश के क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें राहुल द्रविड़ सीरीज के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा टीम को नया कप्तान भी मिलने वाला है। एक भारतीय टीम जिस समय इंग्लैंड में होगी। उसी समय एक भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही होगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत को दूसरे दर्जे की टीम श्रीलंका दौरे पर भेजनी होगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली की टीम उस समय इंग्लैंड में होगी। हालांकि, उस समय भारतीय टीम के खिलाड़ी छुट्टी पर होंगे, लेकिन कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल और क्वारंटाइन नियमों को देखते हुए यह संभव नहीं है कि भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड से श्रीलंका आएं और फिर श्रीलंका से इंग्लैंड जाएं, जहां अगस्त में टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को श्रीलंका में अभ्यास के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय मिलेगा। 13 जुलाई को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम के जाने से पहले बेंगलुरु में तैयारी शिविर लगाने का विचार था, लेकिन भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए, टीम प्रबंधन ने श्रीलंका में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना जरूरी समझा है। इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि श्रीलंका दौरे पर टीम का कप्तान कौन होगा।

टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे शिखर धवन

विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे में व्यस्त हैं। ऐसे में शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए टीम की कप्तानी लेने के लिए पसंदीदा खिलाड़ी बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर का नाम भी आगे रखा गया था, लेकिन कंधे की चोट के कारण बल्लेबाज के इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में शामिल होने की संभावना कम है। ऐसे में शिखर धवन भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी