मुंबई इंडियंस ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, इन धुरंधरों की हुई छुट्टी

Mumbai Indians Retain Players list इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 15वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 3 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। मुंबई की टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:45 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन, इन धुरंधरों की हुई छुट्टी
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया है (फोटो पीटीआइ)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Mumbai Indians Retain Players list: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 15वें सीजन से पहले मेगा आक्शन होना है। इससे पहले आइपीएल की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिला है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को मोटी रकम में रिटेन करने का ऐलान किया है, जो अगले तीन सीजन में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

आइपीएल 2022 से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी कम से कम तीन साल इसी फ्रेंचाइजी के लिए बने रहेंगे। मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रूप में मिडिल आर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है, जबकि विदेशी खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस ने कैरेबियाई दिग्गज आलराउंडर किरोन पोलार्ड पर दांव खेला है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के लिए जहां 16 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च किए हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह के लिए 12 करोड़ रुपये के लिए चुकाए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

ये धुरंधर हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने सिर्फ चार खिलाड़ियों तक ही रिटेन करने की अनुमति दी थी, जिनमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय और मैक्सिमम दो विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इस नियम के तहत मुंबई इंडियंस ने तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी चुना है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस को दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, विकेटकीपर इशान किशन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ा है। हालांकि, आक्शन के जरिए फिर से ये खिलाड़ी मुंबई की टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी हो पाएगा, जब आइपीएल की दो नई टीमें आक्शन पूल में इन खिलाड़ियों को रहने दें। आइपीएल की लखनऊ और अहमदाबाद की टीम के पास भी इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका है।

chat bot
आपका साथी