मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में किया जबरदस्त ट्वीट, अभिनेत्री का उड़ाया मजाक

भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इशारों-इशारों में सुशांत केेस मामले से जुडी अभिनेती रिया चक्रवर्ती का जमकर मजाक उड़ाया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:09 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:09 PM (IST)
मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में किया जबरदस्त ट्वीट, अभिनेत्री का उड़ाया मजाक
मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में किया जबरदस्त ट्वीट, अभिनेत्री का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय फिल्म जगत के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि अन्य भारतीय को भी काफी दुख हुआ। सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग दो महीने पहले आत्महत्या की थी, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है इसका पता लगाने के लिए सीबीआई को जांच सौंप दी गई है और इस मामले में जुड़े लोगों को पूछताछ चल रही है। इस मामले में सुशांत के पिता ने उनकी कठित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई थी और पूरे देश में हर तरफ इस पर चर्चा जारी है। इन सारी चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी इस पर अपनी राय दी है।  

34 साल के मनोज तिवारी ने एक ट्वीट किया है और कुछ संदेश लिखे हैं। हालांकि इसमें उन्होंने किसी का ना तो नाम लिखा है और ना ही किसी के बारे में जिक्र किया है, लेकिन उन्होंने जो लिखा वो काफी कुछ किसी की तरफ इशारा कर रही है। यही नहीं मनोज तिवारी ने इस मामले में क्रिकेटरों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। मनोज भी चाहते हैं कि जो भी सच्चाई है वो सामने आए और अगर इस मामले में अगर कोई गुनहगार है तो उसे सजा मिले। मनोज ने अपने ट्विटर अकाउंड की डीपी पर भी सुशांत की तस्वीर लगा रखी है। 

मनोज तिवारी ने जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है कि- ये सभी लालची लोगों के लिए। इसे नीचे तक पढ़ो। पैसा सिर्फ आलसी लड़कियों को प्रभावित करता है। जब कोई महिला कड़ी मेहनत करती है तो पैसे वाला आदमी एक बोनस होता है ना कि आगे बढ़ने की सीढ़ी।  

2 al d gold diggers out there. Read dis 👇

Money only impresses lazy girls. Wen a women works hard, a man wit money is a bonus, not a ladder to upgrade 👍#EDExposeRheaInSSRCase— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) August 10, 2020

यही नहीं इससे पहले मनोज तिवारी ने कहा है कि क्रिकेटरों का काम सिर्फ मैदान पर ही खेलना नहीं है। उनकी और भी जिम्मेदारी बनती है। अगर देश में कोई बड़ा मामला होता है तो फैंस चाहते हैं कि वो उन पर अपनी राय दें। मेरे कई फैंस मुझ टैग करके हैरानी जता रहे हैं कि कोई क्रिकेटर इस मामले पर नहीं बोल रहा। फैंस चाहते हैं कि वो इस पर अपनी राय हैं। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि किसी मामले पर कोई अपनी राय दे या ना तो ये उसका अपना फैसला होता है, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। 

chat bot
आपका साथी