IPL के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं जोस बटलर, कर दिया ऐलान

IPL 2021 इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने बड़ा दावा किया है और वे एक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:15 PM (IST)
IPL के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं जोस बटलर, कर दिया ऐलान
जोस बटलर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन में एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है। ये रिकॉर्ड है आइपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड। इसी रिकॉर्ड को तोड़ने का दावा राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने किया है। जोस बटलर चाहते हैं कि वे आइपीएल के इस सीजन में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाएं, जो अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं जड़े हों।

दरअसल, इंग्लिश बैट्समैन जोस बटलर ने क्रिकइंफो से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि वे इस सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। आपको बता दें, क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ एक पारी में 17 छक्के जड़े थे। ऐसे में जोस बटलर कैरेबियाई दिग्गज के इसी रिकॉर्ड को अपने नाम इसी सीजन में करना चाहते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कई सीजन से खेल रहे जोस बटलर ने एक पारी में सबसे ज्यादा सात छक्के लगाए हैं। जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2019 के सत्र में सात छक्के जड़े थे। हालांकि, 7 से 18 छक्कों तक का सफर तय करना बहुत कठिन है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। ऐसे में कुछ भी क्रिकेट में नामुमकिन नहीं लगता है। जोस बटलर उस शैली के क्रिकेटर हैं, जो छक्के मार सकते हैं।

जोस बटलर को क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 18 छक्के जड़ने होंगे। अगर वे ओपनिंग पर आकर बल्लेबाजी करते हैं और लगातार छक्कों की बारिश करते हैं तो ये संभव हो सकता है। हालांकि, करीब 150 रन उनको बनाने होंगे। उसमें चौकों से ज्यादा छक्के शामिल होने चाहिए। आइपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 13 छक्के 18 अप्रैल 2008 को आइपीएल के पहले मैच में जड़े थे।

chat bot
आपका साथी