अब तक के 13 खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट, नंबर वन है मुंबई इंडियंस

IPL Winners List इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के अब तक 13 सीजन खेले जा चुके हैं और 14वें सीजन का समापन शुक्रवार 15 अक्टूबर को होगा। आइपीएल 2021 के फाइनल से पहले जान लीजिए कि कौन सी टीम कब खिताब जीता है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:36 PM (IST)
अब तक के 13 खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट, नंबर वन है मुंबई इंडियंस
IPL के विजेताओं की लिस्ट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का फाइनल मुकाबला शुक्रवार 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इससे साफ पता चलता है कि आइपीएल को कोई नया चैंपियन नहीं मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अतीत में टूर्नामेंट की विजेता रही हैं। वहीं, अब तक खेले गए 13 सीजन में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस रही है, लेकिन आइपीएल 2021 के फाइनल से पहले जान लीजिए कि कौन सी टीम ने किस टीम को हराकर खिताब जीता है।

IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकार्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने एक या दो नहीं, बल्कि 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मौजूदा चैंपियन भी मुंबई इंडियंस है, लेकिन इस सीजन के प्लेआफ में टीम क्वालीफाइ नहीं कर पाई थी। ऐसे में टीम से ये तमगा छिनने वाला है, जो चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स के सिर पर सजेगा। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है, जो अब तक तीन बार आइपीएल का खिताब जीत चुकी है। दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी ट्राफी को अपने नाम किया हुआ है।

वहीं, अगर बात अभी तक एक भी ट्राफी न जीतने वालों की बात करें तो इसमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम है। इनके अलावा सभी टीमों ने कम से कम एक खिताब अपने नाम किया है, जो टीमें इस सीजन के टूर्नामेंट में खेली हैं। हालांकि, अब ये तीनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हैं। ऐसे में 14 साल के बाद भी इन टीमों का दामन आइपीएल की ट्राफी से खाली रहा है। अगले साल दो और टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल हो जाएंगी और इस तरह इन टीमों के लिए अगले साल भी ट्राफी पर कब्जा जमाना बेहद कठिन होगा, क्योंकि प्रतियोगिता भी कड़ी होगी।

IPL की विजेता और उपविजेता टीमों की लिस्ट

2008 - राजस्थान रायल्स - चेन्नई सुपर किंग्स

2009 - डेक्कन चार्जर्स - रायल चैलेंजर्स बैंगलोर

2010 - चेन्नई सुपर किंग्स - मुंबई इंडियंस

2011 - चेन्नई सुपर किंग्स - रायल चैलेंजर्स बैंगलोर

2012 - कोलकाता नाइट राइडर्स - चेन्नई सुपर किंग्स

2013 - मुंबई इंडियंस - चेन्नई सुपर किंग्स

2014 - कोलकाता नाइट राइडर्स - किंग्स इलेवन पंजाब

2015 - मुंबई इंडियंस - चेन्नई सुपर किंग्स

2016 - सनराइजर्स हैदराबाद - रायल चैलेंजर्स बैंगलोर

2017 - मुंबई इंडियंस - राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स

2018 - चेन्नई सुपर किंग्स - सनराइजर्स हैदराबाद

2019 - मुंबई इंडियंस - चेन्नई सुपर किंग्स

2020 - मुंबई इंडियंस - दिल्ली कैपिटल्स

2021 - CSK vs KKR - 15 अक्टूबर को नतीजा निकलेगा।

chat bot
आपका साथी