IPL 2021, Live Steaming: पंजाब का सामना मुंबई के साथ जानिए कब और कैसे देख सकते हैं यह मैच

पंजाब को पिछले तीन मैच में हार मिली है । चार में उसने दो मैच जीते हैं तो दो में उसे हार मिली है। अंक तालिका में इस वक्त पंजाब की टीम सातवें स्थान पर काबिज है तो मुंबई टॉप चार में बनी हुई है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:35 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:35 AM (IST)
IPL 2021, Live Steaming: पंजाब का सामना मुंबई के साथ जानिए कब और कैसे देख सकते हैं यह मैच
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 17वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। पंजाब को पिछले तीन मैच में हार मिली है तो वहीं मुंबई का भी हाल कुछ अच्छा नहीं है। चार में उसने दो मैच जीते हैं तो दो में उसे हार मिली है। अंक तालिका में इस वक्त पंजाब की टीम सातवें स्थान पर काबिज है तो मुंबई टॉप चार में बनी हुई है।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 17 वां मैच?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 17वां मैच शुक्रवार 23 अप्रैल, 2021 को होगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 17वां मैच कहां खेला जाएगा?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 17वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 17वें मैच का टॉस कब होगा?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 17वें मैच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे पर होगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 17वां मैच किस समय शुरू होगा?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 17वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 17वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

टीमें :

मुंबई इंडियंस :

रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जैनसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।

पंजाब किंग्स :

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मुहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसिस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन, सौरभ कुमार।

chat bot
आपका साथी