लसिथ मलिंगा ने IPL से लिया संन्यास, मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों में नहीं नाम

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज लसिथ मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। इस महीने की शुरुआत में ही मलिंगा ने मुंबई के टीम मैनेजमेंट को इस बता की जानकारी दे दी थी कि वह अब टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:18 PM (IST)
लसिथ मलिंगा ने IPL से लिया संन्यास, मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों में नहीं नाम
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा -फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाइजी टीम को अलविदा कह दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज लसिथ मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। इस महीने की शुरुआत में ही मलिंगा ने मुंबई के टीम मैनेजमेंट को इस बता की जानकारी दे दी थी कि वह अब टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

मलिंगा को बुधवार को मुंबई इंडियंस द्वारा जारी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद ऐसी खबरें आई कि उनको टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया है। अब खबरें आ रही है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। मलिंगा ने पहले ही टीम के इस बात की जानकारी दे दी थी। इस बात की सम्मान करते हुए मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने उनको रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर रखा।

टीम के मालिक आकाश अंबानी ने मुंबई इंडियंस के तरफ से बयान जारी करते हुए मलिंगा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, लसिथ मलिंगा पिछले 12 सालों से मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य रहे हैं। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं इसके बाद भी हम उनको अगले पांच सालों तक अपने टीम के गेंदबाजी आक्रमण के साथ जुड़े देखना चाहते हैं।

मलिंगा मुंबई इंडियंस के एक दिग्गज हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के सफर में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। हम वानखेडे में उनके लिए दर्शकों द्वारा नाम पुकारे जाने को मिस करेंगे लेकिन वह मुंबई इंडियंस के फैंस के दिल में हमेशा ही रहेंगे। मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा हमेशा ही एमआई परिवार का हिस्सा रहेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि उनके अनुभव का फायदा भविष्य में भी उठा पाएंगे।

chat bot
आपका साथी